Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

जनधन योजना को लेकर Gehlot का केन्द्र सरकार पर निशाना, कहा- मोदी सरकार की गलत नीतियों से… | Parmarth TV LPG: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के लिए अब आपको खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV Government Scheme: अगर लगातार छह महीनों तक नहीं लिया है अनाज तो 1 अक्टूबर से… | Parmarth TV BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय चर्चा | Parmarth TV Delhi में अवैध निर्माण के खिलाफ होगा एक्शन, पीजी बिल्डिंग गिरने के मामले अब तक हो चुके हैं पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Toll Tax: ऐसा करने पर आपका फास्टैग हो सकता है ब्लैकलिस्ट, जान लें | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज 1,891 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए हैं सोने के दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV PM Modi: पीएम मोदी आज Gen Z से करेंगे संवाद, एक घंटे में ऑनलाइन बुक हुए कार्यक्रम के पूरे टिकट, बुक माय शो से हुआ… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें! ये है ताजा रेट | Parmarth TV BJP: नाराज फूफा वाले बयान पर सियासत हुई तेज, नितिन नवीन ने किया पीएम मोदी की टिप्पणी का समर्थन, विपक्ष भड़का | Parmarth TV

CM Bhajanlal ने जयपुर में किया रोड शो, कहा- नगर निकाय चुनाव केवल स्थानीय प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं… | Parmarth TV

CM Bhajanlal ने जयपुर में किया रोड शो, कहा- नगर निकाय चुनाव केवल स्थानीय प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर आज गुलाबी नगर में रोड शो किया। उन्होंने परकोट में ये रोड शो किया। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि गुलाबी नगरी जयपुर का अटूट विश्वास, विकास और सुशासन के साथ। आज जयपुर की ऐतिहासिक धरा पर नगर निकाय चुनाव-2026 के महापर्व में उमड़ा यह विशाल जनसैलाब केवल समर्थन नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विकास-नीति और जन-कल्याणकारी संकल्पों पर राजधानीवासियों की दृढ़ मुहर है।

रोड शो के दौरान सड़कों पर उमड़ा यह अभूतपूर्व जन-उत्साह और हर दिशा में गूंजता 'कमल' का जयघोष प्रत्यक्ष प्रमाण है कि जयपुर की देवतुल्य जनता अपने नगर को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित कर जयपुर के विकास और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को साझा किया।

सीएम भजनलाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव केवल स्थानीय प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि हर वार्ड को स्मार्ट, सशक्त और सुविधायुक्त बनाने का अवसर हैं। हमारी डबल इंजन सरकार का ध्येय है, विश्वस्तरीय नागरिक सेवाएं, निर्बाध यातायात तंत्र, पारदर्शी प्रशासन और आधुनिक शहरी अधोसंरचना का विस्तार, जिससे राजधानी जयपुर वैश्विक मंच पर नई पहचान दर्ज करे।

जयपुर के सभी प्रबुद्ध एवं ऊर्जावान नागरिकों का जताया आभार
उन्होंने कहा कि जयपुर के सभी प्रबुद्ध एवं ऊर्जावान नागरिकों से मिले इस असीम प्रेम, अपनत्व और विश्वास के लिए अंतःकरण से कोटि-कोटि आभार। आइए, मतदान के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और एक विकसित, हरित व सशक्त जयपुर के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News