इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी आमजन को राहत दी है। रसाई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। यानी आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। लोगों को अभी पुरानी कीमतों पर ही ये ईंधन खरीदने होंगे।
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपए, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।
अमेरिका-ईरान विवाद के बीच आगामी समय में एक बार फिर से दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC:money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







