Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 3,470 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 15,748 रुपए टूटी, आज ये है रेट | Parmarth TV Philippines में भूकंप का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, 2 घंटे में लगे 138 झटके | Parmarth TV पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर Bhajanlal ने कहा- यह कालखंड भारत की विकास यात्रा को… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 5 घंटे तक किया प्रदर्शन, Abhijeet Deepke ने की शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग | Parmarth TV मजबूत डॉलर और फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से इस सप्ताह सोना 0.87 प्रतिशत फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV पेट्रोल से भी 20 रुपए सस्ता मिलेगा ये ईंधन, कर दिया गया है लॉन्च, आमजन को मिली राहत | Parmarth TV US-Iran Dispute: ईरान ने दे डाली है चेतावनी, अमेरिका ने अब लगा दिया है ये प्रतिबंध | Parmarth TV भारत पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक Abhijit Deepke, दिल्ली में करेंगे ऐसा | Parmarth TV Gold and Silver Prices: 6,442 रुपए गिरी चांदी की कीमत, सोना हुआ 2,225 रुपए सस्ता | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 8 June 2026: वृषभ, मिथुन और तुला पर मेहरबान रहेगा पार्टनर, इच्छाएं होंगी पूरी; पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 8 June 2026: वृषभ, मिथुन और तुला पर मेहरबान रहेगा पार्टनर, इच्छाएं होंगी पूरी; पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। 08 जून 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव, भावनात्मक जुड़ाव और रिश्तों को मजबूत करने के संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज प्रेम जीवन में खुशियां और आपसी समझ बढ़ेगी, जबकि कुछ को मतभेद, गलतफहमियों और पुराने विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहने के संकेत हैं। वहीं मेष, सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों को रिश्तों में संयम और समझदारी से काम लेने की सलाह दी गई है। संवाद और विश्वास ही आज रिश्तों को मजबूत बनाने की कुंजी साबित होंगे।

मेष – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। आप दोनों के बीच चल रही तकरार और बढ़ सकती है। ऐसे में अपने संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा होगा। अपने पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत करें।

वृषभ – आज आपका लव पार्टनर आप पर बड़ा मेहरबान होगा। आज आप दोनों के बीच संबंध अच्छे होंगे। आपका पार्टनर आपसे कोई डिमांड कर सकता है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर की इच्छाओं को पूर्ण करना चाहिए। इससे आपके संबंध और मजबूत होंगे।

मिथुन – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप दोनों घर पर ही अपना समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों को लेकर आपसी चर्चा कर सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा है। अपने पार्टनर से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं।

कर्क – आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे में उन्हें मनाने के लिए आप कोई बड़ा उपहार दे सकते हैं। साथ ही अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आप दोनों को साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

सिंह – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपकी निजी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। आपका पार्टनर आप पर शक कर सकता है। उनकी गलतफहमियों के कारण आपका संबंध बिगड़ सकता है। अच्छा होगा कि अपने पार्टनर के साथ बैठकर संबंध को लेकर चर्चा करें।

कन्या – आज आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको उनके साथ समय व्यतीत करना अच्छा होगा। आपके पार्टनर को आपके साथ की आवश्यकता है। आज आपको अपने पार्टनर के साथ रहकर उनका ख्याल रखना होगा। इससे आप दोनों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

तुला – आज का दिन अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा रहने वाला है। आज आप दोनों अपने मन की बात एक-दूसरे से कह सकते हैं। आपका पार्टनर आपके प्रति समर्पित होगा तथा आप दोनों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। आपका लव पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बन सकता है।

वृश्चिक – आज आप अपने लव पार्टनर के साथ चल रहे मतभेदों को खत्म करने के लिए उनसे माफी मांग सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपका पार्टनर आपकी बातों को महत्व देगा। अपने संबंध को सुधारने के लिए आप दोनों बैठकर चर्चा कर सकते हैं। आपके पार्टनर की ओर से एक सकारात्मक पहल होगी।

धनु – आज के दिन आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। आप दोनों के बीच पुराने मतभेद खत्म होंगे। साथ ही आपका पार्टनर आप पर और विश्वास करेगा। ऐसे में आपको अपने पार्टनर का साथ देना अच्छा होगा। आज का दिन आपके लिए खास है।

मकर – आज का दिन अपने लव पार्टनर के साथ कुछ पुरानी बातों को लेकर झगड़े का कारण बन सकता है। ऐसे में आप दोनों के बीच मतभेद और बढ़ सकते हैं। संबंध को बचाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा होगा।

कुंभ – आज आपका लव पार्टनर आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकता है। इसका आपकी जेब पर बड़ा असर पड़ सकता है। आज अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। उनकी डिमांड को पूरा करना आपके लिए अच्छा होगा।

मीन – अपने लव पार्टनर के साथ आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप दोनों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। पारिवारिक लोगों का सपोर्ट आपको मिलेगा। साथ ही आज आप अपनी लाइफ को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

Trending News