इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। कंपनियों ने आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं कर आमजन को राहत दी है। देश के प्रमुख शहरों में आज भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए में मिलेगा। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आगामी समय में कीमतों में बदलाव हो सकता है।
PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







