Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

SI भर्ती 2021 को लेकर अब Hanuman Beniwal ने सरकार से कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

SI भर्ती 2021 को लेकर अब Hanuman Beniwal ने सरकार से कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती 2021 को फिर करवाने का निर्णय लेने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस भर्ती को लेकर उन्होंने भजनलाल सरकार पर भी निशाना साधा है।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा लगातार सड़क से सदन तक उठाई गई आवाज, युवाओं के अटूट संघर्ष तथा राजस्थान उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद राजस्थान सरकार व राजस्थान लोक सेवा आयोग को आखिरकार S.I.भर्ती 2021 को रद्द करते हुए इस भर्ती का पुनः (Re-Exam) कराने का निर्णय लेना पड़ा। यह निर्णय अचानक नहीं आया, बल्कि हजारों युवाओं के लंबे संघर्ष, RLP के आंदोलन, धरनों, ज्ञापनों और न्याय की लड़ाई का परिणाम है। जब प्रदेश के युवा भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, तब सत्ता में बैठे लोगों ने लगातार मामले को दबाने और युवाओं की मांगों को अनदेखा करने का प्रयास किया, सरकार ने बार-बार दोगलापन दिखाया, लेकिन सच्चाई ज्यादा समय तक छिप नहीं सकी। आज यह फिर से स्पष्ट हो चुका है कि युवाओं की लड़ाई सही थी और उनकी मांग न्यायसंगत थी।

बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि यह सिर्फ SI भर्ती का मुद्दा नहीं था, बल्कि प्रदेश के हर उस युवा के सम्मान और भविष्य की लड़ाई थी जो दिन-रात मेहनत करके अपने सपनों को पूरा करना चाहता है, लेकिन भजनलाल सरकार ने पुन: परीक्षा करवाने के इस निर्णय में भी केवल उन्हीं 383097 अभ्यर्थियों को मौका देने का निर्णय लिया है जो इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे जबकि इस परीक्षा के लिए करीबन 8 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, ऐसे में शेष रहे 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी जिन्होंने इस SI भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आवेदन दिया था, परन्तु किसी कारण से वो इस परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए थे, उनके साथ कुठाराघात कर रही है, ऐसे में हमारी मांग है कि सरकार उन तमाम अभ्यर्थियों को मौका दे, जिन्होंने इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने का आवेदन दिया था।

इन परीक्षाओं में मिला था तमाम अभ्यर्थियों को मौका

बेनीवाल ने जानकारी दी कि बंगाल शिक्षक भर्ती व राजस्थान की ईओ/ आरओ भर्ती में भी भर्तियों के रद्द होने के बाद दोबारा हुई परीक्षा में उन तमाम अभ्यर्थियों को मौका दिया गया, जिन्होंने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हर मेहनतकश युवा के साथ मजबूती से खड़ी थी, खड़ी है और आगे भी रहेगी।

PC: facebook

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News