Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV जल्द ही खत्म होगी US-Iran जंग, इस समझौते पर हैं दोनों देश सहमत! इसका है इंतजार | Parmarth TV अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत | Parmarth TV सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाली है घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत? | Parmarth TV 15 साल बाद मॉन्कटन की संस्था ने खोला अपना निःशुल्क कपड़ों का भंडार | Parmarth TV Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,754 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए है सोने के दाम, आज ये है रेट | Parmarth TV अभिनेता धर्मेंद्र के गांव नसराली का नौजवान कनाडा में बना जज | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Rahul Gandhi ने फिर से साधा निशाना, कहा- महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला | Parmarth TV

PM Kisan Scheme: एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV

PM Kisan Scheme:  एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केन्द्र सरकार किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में देती है। अभी तक योजना की 22 किस्ते जारी हो चुकी हैं। अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है।

बहुत से लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठता है कि क्या एक ही संयुक्त जमीन के दस्तावेज यानी खतौनी में एक से अधिक भाइयों या परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज होने पर क्या सभी को योजना का लाभ मिलेगा। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। सरकारी नियम के अनुसार, खतौनी में चार भाइयों के नाम होने पर सभी को अलग-अलग ₹2000 की किस्त मिल सकती है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं।

ये है योजना का लाभ लेने के लिए शर्तें
ये शर्तें पूरी होने पर सभी को लाभ मिलेगा। पहली शर्त यह है कि उस संयुक्त जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में हर भाई का अपना अलग और स्पष्ट खेती योग्य हिस्सा होना जरूरी है। चारों भाइयों को अपने-अपने आधार कार्ड और बैंक खाते के साथ अलग से नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

वहीं हर भाई के हिस्से में आने वाली जमीन वास्तव में खेती करने योग्य होनी जरूरी है। इन शर्तों के पूरा होने पर ही चारों भाईयों को योजना का लाभ मिलेगा। दूसरी ओर अगर जमीन बहुत कम है और उसका बंटवारा करने पर हिस्सा न के बराबर बचता है, तो पूरी खतौनी पर केवल परिवार के मुख्य सदस्य को ही योजना का लाभ मिल सकेगा।

PC:aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News