इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने से पहले बड़ी खबर आई है। खबर ये कि इस बात 2 लाख किसानों को बड़ा झटका लग सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 23वीं किस्त का लाभ करीब 2 लाख किसानों को नहीं मिलेगा। यानी इतने किसानों के खाते में किस्त के पैसे नहीं आएंगे।
खबर ये है कि 23वीं किस्त के लाभार्थियों की सूची में करीब दो लाख किसानों का नाम नहीं है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि पिछली बार 22वीं किस्त का लाभ 9.46 करोड़ किसानों को मिला था।
इस बार ये संख्या 9.44 करोड़ बताई जा रही है। पीएम मोदी आज देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए की 23वीं किस्त डालेंगे। वह पश्चिम बंगाल की धरती से 18,880 करोड़ रुपए की सौगात देश के किसानों को देंगे।
PC:newsonair
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







