इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी एक है।
इसके तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों का एक साल में दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में ये राशि दी जाती है। इस योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के पाने के लिए किसान के पास वही मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए, जो उनके खाते से लिंक है।
मोबाइल नंबर बंद होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आकपो नया मोबाइल नंबर अपडेट करने का आसान प्रोसेस बताने जा रह हैं।
ये है प्रोसेस:
सर्वप्रथम पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी होगी।
अब होमपेज पर नीचे स्क्रॉल कर अपडेट मोबाइल नंबर पर क्लिक कर दें।
अगर आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर पहले से लिंक है, तो आप पोर्टल पर 'नेम करेक्शन एज पर आधार' या प्रोफाइल एडिट सेक्शन में जा सकते हैं।
यहां पर आधार नंबर की सहायता से ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करके अपने नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
PC:peoplesupdate
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







