Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV

IND vs SL: बुमराह के स्थान पर आकिब नबी को मिली भारतीय टीम में जगह | Parmarth TV

IND vs SL: बुमराह के स्थान पर आकिब नबी को मिली भारतीय टीम में जगह | Parmarth TV

खेल डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे का 15 अगस्त से आगाज होना है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस दौर से बाहर हो चुके हैं। उनके स्थान पर बीसीसीआई ने आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है। उन्हें पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

भारतीय बोर्ड ने बताया कि बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं घुटने में जो चोट लगी थी, उससे वे अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। उनके स्थान पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार सीनियर नेशनल टीम में बुलाया गया है। इस तेज गेंदबाज ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में कुल 104 विकेट अपने नाम किए थे। 2025-26 सीजन में उन्होंने 60 विकेट झटके थे। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। 29 साल के नबी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 43 मैचों की 71 पारियों में 18.63 के शानदार औसत से 162 विकेट झटके हैं। 24 रन देकर 7 विकेट उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत की श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपडेटेड टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।

Trending News