इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त को लेकर नया अपडेट मिला है। अपडेट ये है कि जल्द ही लाभार्थी किसानों को इस किस्त का लाभ मिलने वाला है।
खबरों के अनुसार, केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार रक्षाबंधन के पहले योजना की 20वीं किस्त को जारी कर सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दिन वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त को जारी कर सकते हैं। सरकार अभी तक योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है।
19वीं किस्त गत फरवरी माह में जारी की गई थी। 19वीं किस्त को जारी हुए पांच माह हो चुके हैं, लेकिन केन्द्र सरकार ने अभी तक 20वीं किस्त जारी नहीं की है। केन्द्र सरकार ने अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि योजना की 20वीं किस्त कब जारी की जाएगी। सरकार की ओर से इस योजना के तहत हर साल किसानों को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited Fromamarujala







