इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल 6000 रुपए दिए जाते हैं। ये सहायता 2000 रुपए की तीन किस्तों में किसानों के सीधे बैंक अकाउंट में जमा की जाती है।
किसानों को अब योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है। 23वीं किस्त 20 जून, 2026 को जारी की गई थी। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि योजना की 24वीं किस्त कब जारी हो सकती है। खबरों के अनुसार, अगले महीने के आसपास ये किस्त जारी होने की संभावना है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक इस किस्त की ऑफिशियल तारीख का ऐलान नहीं किया है।
किसानों को ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करना चाहिए। वहीं किसी भी अफवाह का शिकार होने से बचना चाहिए। किसान घर बैठे पीएम किसान बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं। देश में बड़ी संख्या में किसानों द्वारा इस योजना का लाभ लिया जा रहा है।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







