इंटरनेट डेस्क। किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत केन्द्र सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है।
6 हजार रुपए की इस वित्तीय सहायता को हर साल 3 किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की प्रत्येक किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर केन्द्र सरकार की ओर से जारी किया जाता है। अब इस योजना की 20वीं किस्त जून महीने में जारी हो सकती है। येाजना को लेकर किसानों के मन में कई सवाल उठते हैं।
उनमें से एक ये है कि योजना एक परिवार के कितने लोग लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। योजना के नियमों के मुताबिक इस स्कीम का लाभ परिवार में केवल एक सदस्य उठा सकता है। परिवार में जिस सदस्य के नाम कृषि भूमि रजिस्टर्ड है, केवल उसी को लाभ मिलेगा। इसी कारण इस योजना के लिए परिवार के अन्य सदस्य आवदेन नहीं करें।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala







