इंटरनेट डेस्क। सरकार की ओर से सोलर पैनल लगवाने के लिए लोगों को सब्सिडी दी जाती है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं आप किस प्रकार से ये सब्सिडी हासिल कर सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। सोलर पैनल पर सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आपको योजना के पोर्टल पर जाकर राज्य, Consumer Account Number और बिजली कंपनी का नाम दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ये प्रोसेस: सबसे पहले सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन करना होगा। अब DISCOM घर पर सोलर लगाने की संभावना जांचकर इसका अप्रूवल देगा। अप्रूवल मिलने के बाद सरकार से जुड़े अधिकृत वेंडर से ही अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लें। इसके बाद नेट मीटर के लिए अप्लाई कर दें। मीटर लगने के बाद बिजली विभाग की ओर से Commissioning Certificate पोर्टल पर इसे अपलोड किया जाएगा। रिपोर्ट आने पर बैंक अकाउंट नंबर और कैंसिल चेक अपलोड कर दें। इसके बाद सब्सिडी की प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी। प्रोजेक्ट की Commissioning Certificate जमा होने के बाद करीब 30 से 45 दिन के अंदर सब्सिडी के पैसे अकाउंट में आने शुरू हो जाते हैं।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







