खेल डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज रविवार से शुरू होगी। इस सीरीज में कई भारतीय क्रिकेटरों के पास व्यक्तिगत उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।
साल 2026 में अपने बल्ले से कमाल दिखाने वाले ईशान किशन के पास भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ने का मौका होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में ईशान किशन यदि 10 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह टीम इंडिया की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पीछे छोड़ देंगे।
ईशान किशन अब तक 55 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 29.77 के औसत से 1608 रन बना चुके हैं। वहीं पूर्व कप्तान धोनी ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 1617 रन बनाए हैं। ईशान किशन सीरीज के पहले ही मैच में एमएस धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ सकते हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







