इंटरनेट डेस्क। भारतीय रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। ये खबर उन भारतीय रेलवे कर्मचारियों के लिए हैं, जिनका सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में है। इस कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपए का एक्सीडेंटल डेथ कवर दिया जाएगा। इन कर्मचारियों कोये सुविधा रेलवे और एसबीआई के बीच हुई साझेदारी के तहत दी जा रही है।
कर्मचारियों को अतिरिक्त सुरक्षा और उनके परिवारों को आर्थिक सहारा देना इसका उद्देश्य है। इस सुविधा के तहत यदि किसी कर्मचारी की किसी भी प्रकार की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को एक करोड़ रुपए तक का कवर दिया जाएगा।
रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस नोट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी गई है।इससे रेल कर्मियों के लिए बीमा कवरेज में जबरदस्त सुधार किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारी समूह बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले समूह ए, बी और सी के कर्मचारियों के लिए आकस्मिक मृत्यु के लिए बीमा लाभ को वर्तमान ₹1.20 लाख, ₹60,000 और ₹30,000 से बढ़ाकर ₹1 करोड़ कर दिया गया है।
PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited Fromlivehindustan







