इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमले कर बड़ी संख्या में आतंकी ढेर किए थे। भारत की इस कार्रवाई के बाद से ही पाकिस्तान की सेना तिलमिलाई हुई है। इसके बाद पाकिस्तान सेना की ओर से भारत पर कई हमले भी किए लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने इन हमलों को नाकाम कर दिया था। पाकिस्तान की सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है।
वह अब आतंकवादियों जैसी भाषा बोलने लगी है। अब पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। अहमद शरीफ चौधरी ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की उकसाऊ और हिंसक बयानबाजी से मिलती-जुलती भाषा का उपयोग करते हुए भारत को चेतावनी दी है।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक सार्वजनिक सभा में भारत द्वारा सिंधु जल संधि के निलंबन की प्रतिक्रिया में दी है। खबरों के अनुसार, चौधरी ने इस दौरान बोल दिया कि अगर आप हमारा पानी रोकेंगे, तो हम आपकी सांसें बंद कर देंगे।
भारत ने सिंधु जल संधि के कुछ हिस्सों को निलंबित कर दिया था
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि के कुछ हिस्सों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर प्रहार किया था। भारत की ओर से की गई इस कार्रवाई में लगभग सौ आतंकी मारे गए थे।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







