Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

अमेरिका ने इस देश पर कर दी अचानक एयर स्ट्राइक, Donald Trump ने भी बोल दी है ये बात | Parmarth TV

अमेरिका ने इस देश पर कर दी अचानक एयर स्ट्राइक, Donald Trump ने भी बोल दी है ये बात | Parmarth TV

अमेरिका ने इस देश पर कर दी अचानक एयर स्ट्राइक, Donald Trump ने भी बोल दी है ये बात | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। दुनिया के कई देशों के बीच युद्ध रुकवाने का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप के देश अमेरिका ने अब नाइजीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। अमेरिका की ओर से नॉर्थ वेस्ट नाइजीरिया में एयर स्ट्राइक की गई है। अमेरिका ने इस एयर स्ट्राइक का वीडियो भी शेयर कर दिया है।

नाइजीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर अमेरिका के हमले की जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आईएसआईएस पर ये हमला ईसाइयों की हत्याओं को लेकर आतंकवादियों को निशाना बनाकर किया गया। ट्रंप ने इस संबंध में आगे जानकारी दी कि आज रात कमांडर इन चीफ के रूप में मेरे निर्देश पर अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आईएसआईएस आतंकवादी गिरोहों के खिलाफ एक शक्तिशाली और घातक हमला किया।

मैंने पहले भी इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में आगे कहा कि ये आईएसआईएस के आतंकी कई वर्षों, बल्कि सदियों से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से उनकी हत्या कर रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने पहले भी इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने ईसाइयों का नरसंहार नहीं रोका, तो उन्हें इसका भयानक परिणाम भुगतना पड़ेगा, और आज रात वही हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बोल दिया कि हमारा देश कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि अमेरिकी हमले में नाइजीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों को कितना नुकसान हुआ है।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News