Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV

अमेरिका ने कर दिया है ईरान के गोला-बारूद डिपो पर हमला, इजराइल पर भी हुआ बड़ा साइबर अटैक | Parmarth TV

अमेरिका ने कर दिया है ईरान के गोला-बारूद डिपो पर हमला, इजराइल पर भी हुआ बड़ा साइबर अटैक | Parmarth TV

अमेरिका ने कर दिया है ईरान के गोला-बारूद डिपो पर हमला, इजराइल पर भी हुआ बड़ा साइबर अटैक | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग ने विकराल रूप ले लिया है। दोनों ही पक्षों की ओर से लगातार एक-दूसरे पर हमले हो रहे हैं। अमेरिकी सेना ने अब ईरान के इस्फहान में स्थित एक प्रमुख गोला-बारूद डिपो पर हमला किया है। अमेरिका की ओर से इस हमले में 2,000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का उपयोग किया गया है।

अमेरिकी की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में रात के आसमान में भयंकर विस्फोट दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस्फहान राजधानी तेहरान के दक्षिण में ज़ायंदेह नदी के किनारे स्थित मध्य ईरान का एक प्रमुख शहर है। बताया जाता है कि ईरान ने अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम का एक हिस्सा, लगभग 540 किलोग्राम, इस्फहान शहर में भूमिगत सुविधाओं में स्थानांतरित कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी थी। अब ये वीडियो जारी किया गया है।

ईरान ने किया 50 इजरायली कंपनियों के डाटा को हैक
दूसरी ओर ईरान की ओर से इजराइल पर बड़ा साइबर अटैक किए जाने की खबर भी आई हैं। बताया जा रहा है कि 50 इजरायली कंपनियों के डाटा को हैक किया गया है। वहीं सिक्योरिटी कैमरे भी हैक किए जाने की खबर है। इनमें से एक हैकर की लोकेशन तेहरान की पाई गई है। इजराइल-अमेरिका और ईरान में अभी तक दोनों ही पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों की इस जंग में मौत हो चुकी है।

PC:aajtak

Trending News