Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अब खुद ही स्वीकार कर ली है ये बात, कहा- उन्हें सुरक्षा कारणों से… | Parmarth TV

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अब खुद ही स्वीकार कर ली है ये बात, कहा- उन्हें सुरक्षा कारणों से… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पिछले महीने तुर्किए में ईरान के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्लेन बदला था। ये बात अब खुद ट्रंप ने भी स्वीकार कर ली है। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वे जिस प्लेन से नाटो समिट में हिस्सा लेने गए थे उस पर हमले का सबसे ज्यादा खतरा था।

उन्हें सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट के कैटरिंग ट्रक में बैठाकर दूसरे विमान तक ले जाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना कि अगर कोई हमला होता तो उसी प्लेन को निशाना बनाया जाता। मैं वही करता हूं, जो सुरक्षा एजेंसियां कहती हैं। मुझे लगातार धमकियां मिलती रहती हैं।

इससे पहले इस प्रकार का दावा एक रिपोर्ट में किया था। दावा किया था कि 8 जुलाई को अंकारा से रवाना होते समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कैमरों के सामने बोइंग 747-8 एयर फोर्स वन में सवार हुए थे। यह विमान उन्हें कतर ने गिफ्ट किया था। इसके बाद एयरपोर्ट पर सामान और खाना पहुंचाने वाली केटरिंग गाड़ी की सहायता से ट्रंप को चुपचाप अमेरिकी वायुसेना के वीआईपी सैन्य विमान सी-32ए तक ले जाया गया। इस संबंध में वीडियो मिला था। इस वीडिया में कैटरिंग गाड़ी को पुराने एयरफोर्स वन के पास से निकलकर छोटे विमान की तरफ जाते देखा जा सकता है।

दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ विवाद

आपको बात दें कि अमेरिका-ईरान विवाद दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इससे देशों को तेल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। अब इस विवाद के जल्द समाप्त होने की उम्मीद की जा रही है। 

PC: indiatv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News