Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Amit Shah ने कहा- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, Rahul Gandhi बोले- हमें उनका लेक्चर नहीं सुनना | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices:आज भी नहीं मिली है आमजन को राहत, इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, आज ये हैं प्रमुख शहरों में CNG की कीमतें | Parmarth TV पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला मोबाइल, पेन ड्राइव भी हुई बरामद | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 188 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: लगातार बढ़ रही हैं कीमतें, आज ये है भाव | Parmarth TV अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अब खुद ही स्वीकार कर ली है ये बात, कहा- उन्हें सुरक्षा कारणों से… | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए पेंशन | Parmarth TV LPG: 16 अगस्त तक जरूर ही कर लें ये काम, नहीं झेलनी पड़ेगी ये परेशानी | Parmarth TV National Weather Forecast:राजस्थान सहित देश के इन राज्यों के लिए जारी हुआ है भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Gehlot ने एससी-ओबीसी छात्रों की फ्री कोचिंग योजना को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना | Parmarth TV

Gehlot ने एससी-ओबीसी छात्रों की फ्री कोचिंग योजना को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संसदीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर एससी-ओबीसी छात्रों की फ्री कोचिंग योजना को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने एक खबर को शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि संसदीय समिति की रिपोर्ट ने केंद्र की भाजपा सरकार के "सामाजिक न्याय" के दावों की पोल खोल दी है। एससी-ओबीसी छात्रों के लिए फ्री कोचिंग योजना में 2023-24 में 3,500 के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 223 यानी 6.4 प्रतिशत छात्रों को कोचिंग मिली, 2025-26 में यह आंकड़ा फिर गिरकर सिर्फ 12.3 प्रतिशत रह गया। बजट भी जानबूझकर 47 करोड़ से घटाकर सिर्फ 20 करोड़ रुपए कर दिया गया।

यह लापरवाही नहीं, सोची-समझी नीति है
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा कि यह लापरवाही नहीं, सोची-समझी नीति है। जो सरकार एससी-ओबीसी वर्ग के वोट तो मांगती है, उसी वर्ग के बच्चों की शिक्षा योजना का बजट चुपचाप काट देती है। संसदीय समिति को खुद कहना पड़ा कि सरकार का जवाब संतोषजनक नहीं है, यह इस सरकार की नीयत पर सबसे बड़ी मुहर है।

दलित-पिछड़ों की शिक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा
तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार की अनुप्रति कोचिंग योजना ने राजस्थान में हजारों एससी-एसटी-ओबीसी छात्रों को प्राथमिकता देकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सशक्त मंच दिया था। भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि दलित-पिछड़ों की शिक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

PC:firstindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News