Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV

ऑर्टबर्ग होंगे बोइंग के नये अध्यक्ष और सीईओ – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

ऑर्टबर्ग होंगे बोइंग के नये अध्यक्ष और सीईओ – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सैन फ्रांसिस्को | अमेरिका कंपनी बोइंग ने रॉबर्ट के. ‘केली’ ऑर्टबर्ग को नया अध्यक्ष एवं मुख्य अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है और उनकी नियुक्त 08 अगस्त से प्रभावी होगी।

बोइंग के नए अध्यक्ष एवं सीईओ बने ऑर्टबर्ग, निदेशक मंडल ने की घोषणा

कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक कंपनी के नये अध्यक्ष एवं सीईयो के तौर पर ऑर्टबर्ग का चयन कंपनी के निदेशक मंडल ने किया। वह बोइंग के निदेशक मंडल में भी काम करेंगे। ऑर्टबर्ग, डेव कैलहौन का स्थान लेंगे जिन्होंने इस साल की शुरुआत में कंपनी से सेवानिवृत्त होने का इरादा जताया था। उन्होंने जनवरी 2020 से अध्यक्ष एवं सीईओ के रूप में और 2009 से निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में कार्य किया है।

बोइंग के निदेशक मंडल के अध्यक्ष स्टीवन मोलेनकोफ ने कहा, बोर्ड ने बोइंग के अगले सीईओ का चयन करने के लिए पिछले कई महीनों में गहन और व्यापक तलाश प्रक्रिया चलाया। केली के पास बोइंग को इसके अगले अध्याय में नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त कौशल और अनुभव है। मोलेनकोफ़ ने बोइंग में पहले अध्यक्ष और फिर सीईओ के रूप में ‘मजबूत नेतृत्व’ प्रदान करने के लिए कैलहोन को धन्यवाद दिया।

ऑर्टबर्ग का करियर: टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स से लेकर बोइंग तक की यात्रा

वहीं ऑर्टबर्ग (64 ) ने कहा, मैं इस प्रतिष्ठित कंपनी में शामिल होकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा और गुणवत्ता को सबसे आगे रखते हुए कंपनी के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऑर्टबर्ग ने 1983 में टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में एक इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और फिर 1987 में रॉकवेल कॉलिन्स में प्रोग्राम मैनेजर के रूप में शामिल हुए और 2013 में इसके अध्यक्ष एवं सीईओ बने।

इसके अतिरिक्त उन्होंने एप्टिव पीएलसी के निदेशक मंडल में कार्य किया है, जो एक वैश्विक प्रौद्योगिकी और वाहन प्रणाली वास्तुकला में अग्रणीय कंपनी है। बोइंग के अनुसार, वह एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के पूर्व अध्यक्ष हैं।

Read More: यूएस फेड मीटिंग: दर में कटौती की भविष्यवाणी और बहुत कुछ



Trending News