Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV Government Scheme: अब हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, सरकार ने इस स्कीम को दे दी है मंजूरी | Parmarth TV डीएचएल एक्सप्रेस की सेवाएं 01 जनवरी से होंगी महंगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल से हो सकती हैं 100 करोड़ मौतें: Bill Gates | Parmarth TV Arnab Cyclone: यूपी समेत 8 राज्यों में बारिश का कहर, 13 लोगों की मौत, राजस्थान सहित 14 प्रदेशों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: 2 रुपए महीने से भी कम के खर्च पर मिलते हैं 2 लाख रुपए, आज ही कर लें ये काम | Parmarth TV

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को लेकर India ने दोनों देशों को दे दिया है ये कड़ा संदेश | Parmarth TV

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को लेकर India ने दोनों देशों को दे दिया है ये कड़ा संदेश | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे ( सीपीईसी) के विस्तार की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद भारत ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए दोनों देशों को कड़ा संदेश दे दिया है। इस प्रस्तावित विस्तार में पाक के अवैध कब्जे वाले कश्मीर ( पीओके) और शक्सगाम घाटी को शामिल किए जाने पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सीधे तौर पर अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में इस संबंध में बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि शक्सगाम घाटी भारत का अभिन्न हिस्सा है और भारत ने कभी भी चीन-पाकिस्तान के बीच हुए तथाकथित 1963 के ‘बाउंड्री एग्रीमेंट’को मान्यता नहीं दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस संबंध में कहा कि भारत ने लगातार यह रुख रखा है कि साल 1963 में हस्ताक्षरित चीन-पाकिस्तान समझौता अवैध और अमान्य है। हम तथाकथित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को भी मान्यता नहीं देते, क्योंकि यह भारतीय क्षेत्र से होकर गुजरता है, जो पाकिस्तान के जबरदस्ती और अवैध कब्जे में है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविच्छिन्न अंग
आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से साल 1963 में अवैध रूप से शक्सगाम घाटी स्थित 5,180 वर्ग किमी भारतीय एरिया को चीन को सौंप दिया गया था, जो उन क्षेत्रों का हिस्सा था जिन पर पाक ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में ये भी बोल दिया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख- दोनों केंद्रशासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविच्छिन्न अंग हैं। ये बात पाक और चीन दोनों  देशो को कई बार साफ तौर पर बताई जा चुकी है।

PC: totaltv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News