Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

जल्द ही समाप्त होगा Israel-Hamas संघर्ष! अब सामने आई है ये बड़ी बात | Parmarth TV

जल्द ही समाप्त होगा  Israel-Hamas संघर्ष! अब सामने आई है ये बड़ी बात | Parmarth TV

जल्द ही समाप्त होगा  Israel-Hamas संघर्ष! अब सामने आई है ये बड़ी बात | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष जल्द ही थम सकता है। अब इस बात के संकेत हमास की ओर से मिलने लगे हैं। गाजा पर संपूर्ण कब्जे की तैयारी कर रहे इजरायल के दबाव को देखते हुए अब हमास ने घुटने टेक दिए हैं। खबरों के अनुसार, हमास ने इजरायल को 60 दिन के युद्ध विराम का प्रस्ताव दिया है। वहीं फलस्तीन में आंदोलन का झंडा बुलंद करने वाले हमास ने आधे बंधकों को भी रिहा करने की बात बोल दी है। हालांकि इसके बदले में इजरायल को भी जेलों में बंद कुछ फलस्तीनी छोडऩे होंगे।

इजरायली मीडिया की ओर से हमास का प्रस्ताव मिलने की बात स्वीकार की गई है। हालांकि इस संबंध में अभी तक इजरायल की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी वीडियो में बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संबंध में ये बात जरूरी कही है कि आप की तरह मुझे भी मीडिया से जानकारी मिली है।

खबरों के अनुसार, ये समझौता अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकोफ की पूर्व में सुझाई योजना के अनुरूप बताया जा रहा है, जिसे इजरायल स्वीकार कर चुका है। इस संबंध में मध्यस्थों की आरे से काहिरा में हमास प्रतिनिधियों, कतर के पीएम अब्दुलरहमान अल थानी और मिस्त्र के राष्ट्रपति अल सीसी के साथ बैठक कर नए प्रस्ताव पर चर्चा की गई है।

गाजा मे 62,000 से ज्यादा फलस्तीनी अपनी जान गंवा चुके हैं
आपको बता दें कि इजरायली सेना के हमलों में गाजा में बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि गाजा में 22 महीने से चल रहे युद्ध में 62,000 से ज्यादा फलस्तीनी अपनी जान गंवा चुके हैं।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News