इंटरनेट डेस्क। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को भी एक डर सता रहा है। अमेरिका में अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को लेकर बढ़ रही गहमागहमी के बीच इस चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घबराहट भी सामने आई है। खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल के मध्यावधि चुनावों को लेकर बड़ी चिंता जताते हुए कहा कि अगर इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार हो जाती है तो उन्हें महाभियोग के जरिए पद से हटाया जा सकता है।
हाउस रिपब्लिकन कॉकेस रिट्रीट में डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर मुख्य रूप से जोर दिया कि अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में हाउस में नियंत्रण नहीं बनाए रख पाती, तो डेमोक्रेट्स उनपर महाभियोग का कारण ढूंढ लेंगे और फिर इसके जरिए उन्हें पद से हटा देंगे।
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं। दुनिको टैरिफ का झटका देने के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
PC:aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







