Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

सेंट पैट्रिक दिवस के मौके पर हरे रंग में रंगा नजर आया नियाग्रा फॉल्स | Parmarth TV

सेंट पैट्रिक दिवस के मौके पर हरे रंग में रंगा नजर आया नियाग्रा फॉल्स | Parmarth TV

सेंट पैट्रिक दिवस के मौके पर हरे रंग में रंगा नजर आया नियाग्रा फॉल्स | Parmarth TV

मनमोहक दृश्य को देखने के लिए उमड़ी सैलानियों की भीड़

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)।सेंट पैट्रिक दिवस के अवसर पर कनाडा के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नियाग्रा फॉल्स पर रात के समय एक शानदार दृश्य देखने को मिला, जब प्रकृति के इस अद्भुत और दिलकश नजारे को हरे रंग की रोशनी से जगमगा दिया गया। ;ग्लोबल ग्रीनिंग अभियान के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत दुनिया भर के प्रसिद्ध स्थलों को हरे रंग से सजाकर आयरिश संस्कृति का उत्सव मनाया जाता है।

जानकारी के अनुसार नियाग्रा फॉल्स पर यह रोशनी कार्यक्रम शाम से शुरू होकर देर रात तक जारी रहा। इस दौरान हर घंटे की शुरुआत में 15 मिनट के लिए हरी लाइटिंग की गई, जिससे दर्शकों को बार-बार इस मनमोहक दृश्य को देखने का अवसर मिला।

इस मौके पर झरने से गिरते पानी की महीन बूंदों से बनी घनी धुंध भी हरे रंग में रंगी हुई नजर आई, जिससे पूरा माहौल और भी खूबसूरत तथा यादगार बन गया। सैलानियों और स्थानीय लोगों ने इस अनोखे नज़ारे को अपने कैमरों में कैद करते हुए भरपूर आनंद लिया। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम हर साल सेंट पैट्रिक दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है और अब यह सैलानियों के लिए एक बड़ा आकर्षण बन चुका है।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News