इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान विवाद के बाद नेपाल में बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने अब ऐसा कदम उठा लिया है, जो लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। खबरों के अनुसार, बालेन शाह सरकार ने एक ऐसा नियम सख्ती से लागू करना प्रारम्भ करना कर दिया है, जिसके तहत नेपाल के लोगों को भारत से खरीदे जाने वाले 100 नेपाली रुपए (63 भारतीय रुपए) से अधिक के सामान पर 80% तक कस्टम ड्यूटी देना होगा।
सरकार के इन नियम से भारत और नेपाल मे लोगों पर प्रभाव पड़ेगा। इस नियम की सख्ती के विरोध में नेपाल में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। नेपाल की विपक्षी पार्टियों ने इस फैसले को अघोषित नाकाबंदी करार देकर अपना विशेध दर्ज करवाया है।
नेपाली कांग्रेस की ओर से सरकार इस कदम को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उसने इसे जन-विरोधी और असंवेदनशील करार दिया है। इस सख्ती से बॉर्डर इलाकों में रहने वाले कम आय वाले परिवारों पर बुरा असर पड़ेगा।
PC:english.nepalnew
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







