इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर पद्मा नदी में एक यात्री बस के गिर जाने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, इस बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।
बुधवार शाम करीब 5 बजे दौलतदिया फेरी टर्मिनल नंबर 3 के सामने राजबाड़ी से ढाका जाने वाली ये बस दुर्घटना का शिकार हुई। ये फेरी पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान बस नियंत्रण खोकर पानी में गिर गई। चश्मदीदों ने जानकारी दी कि इस बस मेंकई स्टॉप्स से यात्री सवार हुए थे। इसी कारण ये खचाखच भरी हुई थी।
अब तक 24 शव बरामद किए जा चुके हैं। बहुत से यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। यहां पर अब भी बचाव कार्य जारी है। इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखनक आपके होश उड़ जाएंगे।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
A bus carrying at least 40 people plunged into Padma river in Superpower Bangladesh.
A Maulvi told the bus driver that Allah has blessed this bus and it will sail like a boat in river. Driver believed it. ???? pic.twitter.com/U5YyGq6R0L— Incognito (@Incognito_qfs) March 26, 2026







