Parmarth TV
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं हुआ है। भाजपा की ओर से पंचायत चुनाव से पहले संगठन की एक और लिस्ट जारी कर संकेत दे दिए हैं कि जल्द ही प्रदेश में पंचायत चुनाव होने वाले हैं।
खबरों के अनुसार, प्रदेश बीजेपी की ओर से अब एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर जारी हुई सूची के तहत मोर्चे में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री के नामों का ऐलान किया गया है।
इसमें संगठन की ओर से क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को बीजेपी ने मीडिया प्रभारियों की भी लिस्ट जारी की थी। नई टीम में जयपुर, उदयपुर, अलवर और भरतपुर समेत अन्य जिलों से भी पदाधिकारियों को जगह दी गई है।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







