Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Benjamin Netanyahu ने अब संयुक्त राष्ट्र महासभा में हमास को लेकर बोल दी ये बड़ी बात, कहा- यह काम खत्म करना होगा | Parmarth TV

Benjamin Netanyahu ने अब संयुक्त राष्ट्र महासभा में हमास को लेकर बोल दी ये बड़ी बात, कहा- यह काम खत्म करना होगा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अब संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा में हमास के पूर्ण खात्मे की बात बोल दी है। नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में हमास के खिलाफ इजरायल को “यह काम खत्म करना होगा।” इसका मतलब हमास के पूर्ण खात्मे से है। उनके इस बयान से संयुक्त राष्ट्र महासभा में हंगामा भी देखने को मिला। खबरों अनुसार, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण के दौरान कई देशों के प्रतिनिधि सामूहिक रूप से महासभा कक्ष से बाहर चले गए। इस दौरान असमझी चीख-पुकार गूंजती रही।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने किया हमास के खिलाफ नेतन्याहू के अभियान का समर्थन

हालांकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की ओर से हमास के खिलाफ नेतन्याहू के अभियान का समर्थन किया गया है। महासभा में नेतन्याहू ने गाजा पर एक फोटो दिखाई है। जिस पर “THE CURSE” (शाप) शीर्षक था। इजरायली पीएम ने इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की, जो क्षेत्र में उनके राजनीतिक और सैन्य दृष्टिकोण के प्रमुख समर्थक रहे हैं।

इजरायल और हमास के बीच लम्बे समय से चल रहा है संघर्ष

आपको बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू कई बाद गाजा से हमास से खात्मे की बात बोल चुके हैं। इजरायल और हमास के बीच लम्बे समय से संघर्ष चल रहा है। इसके कारण गाजा में बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं इजरायल में भी बड़ी मात्रा में जनहानि हुई है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेंजामिन नेतन्याहू के प्रति समर्थन कम होता जा रहा है और उनके खिलाफ गाजा में विनाशकारी युद्ध समाप्त न करने के लिए तीखी आलोचना हो रही है।

PC:  tv9hindi

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News