Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिका में हुआ एक बार फिर शटडाउन  | Parmarth TV

Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिका में हुआ एक बार फिर शटडाउन  | Parmarth TV

Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिका में हुआ एक बार फिर शटडाउन  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास कराने में विफल रहने के कारण ये झटका लगा है। इस कारण पिछले छह सालों में पहली बार अमेरिका में एक बार फिर शटडाउन हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास कराने के लिए वोटिंग में 60 वोटों की दरकार थी, लेकिन सरकार महज 55 वोट ही हासिल कर सकी।

इस कारण ये प्रस्ताव गिर गया। स्पेडिंग बिल पास कराने में असफल होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप सरकार को सात हफ्तों की मोहलत देने के लिए अस्थाई फंडिंग बिल लाया गया था। फंडिंग की समय सीमा आज रात समाप्त हो रही है। इसी कारण अब सरकार जरूरी फंडिंग का विस्तार नहीं कर सकेगी। ऐसा होने से संघीय सरकार के सभी कामकाज रुक जाएंगे। आपको बता दें कि सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अल्पकालिक उपाय के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप सरकार को 21 नवंबर तक फंड उपलब्ध कराने के लिए सीनेट में अस्थाई फंडिंग बिल पेश किया था। सीनेट में सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेट्स के बीच गरमागरम बहस होने के बाद 100 सदस्यों वाले सदन में प्रस्ताव के पक्ष में 60 वोट नहीं पड़ सके। समर्थन में केवल 55 वोट ही मिल सके।

व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर शटडाउन का काउंटडाउन क्लॉक लगाया
ऐसा होने के बाद व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर शटडाउन का काउंटडाउन क्लॉक लगाया गया था। पेज पर इसे डेमोक्रेट शटडाउन करार दिया गया है। आपको बता दें कि अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में से किसी भी सदन में फंडिंग बिल पास बिल पास नहीं होने पर सरकारी दफ्तरों का कामकाज बंद हो जाता है, क्योंकि उसके कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाता है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News