Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

Iran के सर्वोच्च खामेनेई ने उठा लिया है अब ये चौंकाने वाला कदम, तोड़ दी है 37 वर्षों से चली आ रही ये परंपरा | Parmarth TV

Iran के सर्वोच्च खामेनेई ने उठा लिया है अब ये चौंकाने वाला कदम, तोड़ दी है 37 वर्षों से चली आ रही ये परंपरा | Parmarth TV

Iran के सर्वोच्च खामेनेई ने उठा लिया है अब ये चौंकाने वाला कदम, तोड़ दी है 37 वर्षों से चली आ रही ये परंपरा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित सैन्य कार्रवाई की धमकियों के बीच है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने एक चौंकाने वाला कदम उठा लिया है। खबरों के अनुसार, खामेनेई ने गत 37 वर्षों से चली आ रही एक अहम परंपरा को तोड़ दिया है। साल 1989 में नेतृत्व संभालने के बाद यह पहली बार है, जब ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई वायुसेना कमांडरों के साथ होने वाली अपनी वार्षिक बैठक में शामिल नहीं हुए।

ईरान में 8 फरवरी के दिन का ऐतिहासिक महत्व है। 8 फरवरी 1979 में वायुसेना के अधिकारियों ने इस्लामी क्रांति के संस्थापक रुहोल्ला खमेनी के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली थी, जिससे पहलवी वंश के पतन का रास्ता साफ हुआ था। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने साल 1989 से हर साल इस बैठक की अध्यक्षता की है। यहां तक कि कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने इस परंपरा को नहीं तोड़ा था। खबरों के अनुसार, इस 8 फरवरी को खमेनेई के स्थान पर सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, अब्दुलरहीम मौसावी ने वायुसेना कमांडरों से मुलाकात की।

इस कारण बना रहे हैं खमेनेई सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी
माना जा रहा है क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित सैन्य कार्रवाई की धमकियों के कारण खामेनेई सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। आपको बता दें कि अमेरिका की ओर से खाड़ी क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति को काफी बढ़ा दिया गया है। विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन अरब सागर में तैनात किया जा चुका है। वहीं जॉर्डन और लाल सागर में एफ-15 लड़ाकू विमान, लड़ाकू ड्रोन और मिसाइल विध्वंसक पोत तैनात हो चुके हैं।

PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News