इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक समझौता नहीं हुआ है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि ईरान युद्ध को लेकर इन दोनों नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। बेंजामिन नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर हमले जारी रहें, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति फिलहाल ईरान को बातचीत और डील को मौका देना चाहते हैं।
खबरों के अनुसार, मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच करीब एक घंटे तक फोन पर बातचीत हुई। अमेरिकी अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नेतन्याहू ने ट्रंप से कहा कि ईरान पर प्रस्तावित हमले रोकना गलती है और सैन्य कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। इससे पहले ट्रंप ने रविवार को नेतन्याहू को बताया था कि अमेरिका ईरान पर नए टारगेटेड हमले की तैयारी कर रहा है। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन स्लेजहैमर’नाम दिया जाना था।
अमेरिका में ईरान पर सैन्य कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन
दूसरी ओर अमेरिका में ईरान युद्ध के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी कैपिटल के बाहर पूर्व सैनिकों और उनके समर्थकों ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और युद्ध विरोधी कार्यकर्ता ने प्रदर्शन का अपना विरोध जताया है।
अमेरिकी कांग्रेस और पूर्व सैनिक समूहों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान नीति को लेकर विरोध बढ़ा है। आपको बता दें कि ईरान के साथ जारी विवाद में अमेरिका को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा पड़ा है।
PC: ynetnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







