इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच शांत समझौता टूट चुका है। दोनों ही देशों के बीच फिर से जंग छिड़ चुकी है। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमले हो रहे हैं। इसी बीच ईरान की ओर से उसकी एयर डिफेंस प्रणाली द्वारा अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया गया है।
ईरानी न्यूज एजेंसी के अनुसार,बुधवार को आईआरजीसी की एयर डिफेंस यूनिट ने ड्रोन का पता लगाकर उसे इंटरसेप्ट किया और फिर नष्ट कर दिया। इस संबंध में अमेरिका की ओर से ईरान के दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
आईआरजीसी की ओर से अमेरिका को चेतावनी दी गई है। उसने बोल दिया कि वह होर्मुज स्ट्रेट में दखल न दे। अगर अमेरिकी हमले जारी रहे तो स्ट्रेट में सामान्य आवाजाही बहाल नहीं हो पाएगी और इसका प्रभाव वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की ओर से मंगलवार और बुधवार को 170 से ज्यादा ईरानी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाने का दावा किया गया है।
PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







