Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत भर में वेल्थ बनाने को आसान बना रही हैं फोनपे म्यूचुअल फंड की डेली SIPs | Parmarth TV US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर किया तीन ड्रोन से हमला किया, ट्रंप ने दी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी होगी झमाझम बारिश | Parmarth TV EPFO: पीएम कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: गैस सिलेंडर पर 1200 रुपए की सब्सिडी पाने के लिए आज ही कर लें ये काम, नहीं तो… | Parmarth TV National Weather Forecast: असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कहर ढा रही है बारिश, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV स्टूडेंट्स पर नहीं चलेगा केस, अपराधियों पर कायम रहेगी एफआईआर, सरकार ने कही ये बात | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 544 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Assembly By-election: नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर बीजेपी की हार तय, प्रशांत किशोर ने बना ली है बड़ी बढ़त | Parmarth TV केवल इतने रुपए में मिलेगा 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर, जान लें आप | Parmarth TV

प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है: Jully | Parmarth TV

प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है:  Jully | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर में 80 वर्षीय बुजुर्ग दिनेश चंद अग्रवाल की बदमाशों द्वारा घर में घुसकर हाथ-पैर और मुंह बाँधकर निर्मम हत्या की घटना को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि अलवर में 80 वर्षीय बुजुर्ग दिनेश चंद अग्रवाल की बदमाशों द्वारा घर में घुसकर हाथ-पैर और मुंह बाँधकर निर्मम हत्या की घटना पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली है। यह भाजपा सरकार की पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था और प्रशासनिक विफलता का एक और भयावह एवं शर्मनाक प्रमाण है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिला, उन्हें सांत्वना दी तथा पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।

जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि पिछले सप्ताह ही अलवर में एक अधिकारी के पूरे परिवार को घर में बंधक बनाकर हथियारों के बल पर लूटपाट की गई। आज प्रदेश के हर जिले से हत्या, लूट, डकैती, फायरिंग और मर्डर हो रहें हैं। आज राजस्थान के हालात ऐसे हो चुके हैं कि अपराधी दिनदहाड़े घरों में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और कानून का इकबाल पूरी तरह ख़त्म हो गया है।

प्रदेश भय, असुरक्षा और अराजकता में जीने को मजबूर है
नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, लेकिन इससे भी अधिक शर्मनाक मुख्यमंत्री जी एक शब्द नहीं बोलते है, आखिर यह जवाबदेही किसकी है ? मुख्यमंत्री जी, आज राजस्थान में कानून का नहीं, अपराधियों का राज चल रहा है। प्रदेश भय, असुरक्षा और अराजकता में जीने को मजबूर है।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News