Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

देवास में गुरु-शिष्य का मिलन: छलक उठे आंसू, शिष्य ने कहा- गुरु से मिलने नहीं, गुरु में मिलने आया हूं

देवास में गुरु-शिष्य का मिलन: छलक उठे आंसू, शिष्य ने कहा- गुरु से मिलने नहीं, गुरु में मिलने आया हूं

आचार्य पुष्पदंत सागर का मिलन शिष्य अंतर्मना प्रसन्न सागर महाराज से हुआ। शिष्य ने संघ के साथ तीन परिक्रमा लगाकर अपने गुरु के चरण वंदन कर उनका आशीष लिया…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 01:03:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 01:03:21 PM (IST)

अपने गुरु से मिलकर भावुक हुए आचार्य प्रसन्नसागर। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. आचार्य पुष्पदंत सागर का मिलन शिष्य अंतर्मना प्रसन्न सागर महाराज से हुआ
  2. शिष्य ने संघ के साथ तीन परिक्रमा लगाकर अपने गुरु के चरण वंदन कर उनका आशीष लिया
  3. दोनों संतों ने एक-दूसरे को गले लगाया, गले लगाते हुए शिष्य प्रसन्न सागर की आंखें नम हो गई

नईदुनिया न्यूज, सोनकच्छ (देवास)। पुष्पगिरि तीर्थ के प्रणेता गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के शिष्य अन्तर्मना गुरुदेव आचार्य प्रसन्न सागर महाराज संघस्थ मुनि पीयूष सागर ससंघ महामंगल प्रवेश पुष्पगिरि तीर्थ पर हुआ। इससे पूर्व अंतर्मना गुरुदेव ससंघ का मंगल विहार आकाश जैन गुरुभक्त परिवार भागीरथ एवेन्यू कालोनी सोनकच्छ से बैंडबाजों के साथ पुष्पगिरि तीर्थ की ओर हुआ।

मार्ग में कई सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संस्थाओं ने गुरुदेव का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। गुरुवार दोपहर 3.45 बजे आचार्य पुष्पदंत सागर का मिलन शिष्य अंतर्मना प्रसन्न सागर महाराज से हुआ। शिष्य ने संघ के साथ तीन परिक्रमा लगाकर अपने गुरु के चरण वंदन कर उनका आशीष लिया।

दोनों संतों ने एक-दूसरे को गले लगाया। गले लगाते हुए शिष्य प्रसन्न सागर की आंखें नम हो गई। ये दृश्य देख उपस्थित जनसमुदाय भाव विभोर हो गया और गुरु-शिष्य के जयकारों से पुष्पगिरि तीर्थ गुंजायमान हो गया। गुरु-शिष्य एक दूसरे का हाथ थाम कर मंच पर पहुंचे जहां अंतर्मना सहित संघ ने गुरुदेव के चरण प्रक्षालन कर गुरु रज मस्तक पर लगाई। आयोजन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

अंतर्मना गुरुदेव ने कहा भरोसा करना तो गुरु पर ही करना वरना जी नहीं पाओगे, परमात्मा जब भी मिलेगा गुरु से ही मिलेगा। जिंदगी में देव शास्त्र और गुरु के अलावा सब अशरण है। जब तक बिका न था तो कोई पूछता न था गुरु ने अपनाकर हमें अनमोल कर दिया।

गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ने कहा परमात्मा आपके ही अंदर है। परमात्मा हमसे कुछ लेता नहीं सिर्फ देता रहता है। शिष्य से मिलने से पहले मेरे आंसू बह रहे थे। बीज भले ही छोटा हो जब उसे प्रेम रूपी खाद, पानी उसे मिलता है वह वटवृक्ष बन जाता है। प्रसन्न सागर वही बीज हैं जो वटवृक्ष बन गए हैं। इस अवसर पर विधायक डा. राजेश सोनकर सुभाष जैन, आकाश जैन, जैन सामाज अध्यक्ष महेन्द्र पाटोदी उपस्थित थे। संचालन उपाध्याय मुनि पीयूष सागर महाराज ने किया एवं आभार पुष्पगिरि अध्यक्ष प्रकाश अजमेरा ने माना।

इंदौर के 50 स्थान पर चातुर्मास के लिए देशभर से आ रहे 450 से अधिक जैन साधु-साध्वियां, बहेगी धर्म की बयार

Trending News