इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के साथ जारी सीजफायर के बीच आज ईरान ने एक बार फिर से बड़ा कदम उठाया लिया है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी को दरकिनार करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया है।
खबरों के अनुसार, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के अपने फैसले को तुरंत पलट दिया है। ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य पर आज से फिर से पाबंदियां लगा दी है। ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर डील का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
ईरान की संयुक्त सैन्य कमांड ने आज इस संबंध में जानकारी दी है। कमांड ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण अपनी पिछली स्थिति में लौट आया है।
वहीं बोल दिया कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी लागू रहेगी, तब तक जलडमरूमध्य से आवाजाही को रोकता रहेगा। ईरान के इस कदम के बाद एक बार फिर से अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू हो सकती है। डोनाल्ड ट्रंप की ओर से संबंध में पहले ही संकेत दिए जा चुके हैं। अब देखना होगा कि अमेरिका का अगला कम क्या होगा।
PC:thecsrjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







