Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV MP: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी, कहा-दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV

पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार के आने से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी:Bhajanlal | Parmarth TV

पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार के आने से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी:Bhajanlal | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट  डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया है। पार्टी के शीर्ष नेता यहां पर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। राजस्थान के सीएम भजनलाल भी यहां प्रचार के मैदान में उतर चुके हैं। भजनलाल शर्मा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भव्य ‘रोड शो’ में शामिल हुए। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी भी दी है।


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है। भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के विरुद्ध, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ सिलीगुड़ी में भव्य ‘रोड शो’ में शामिल होकर जनता का अपार स्नेह प्राप्त किया।  बंगाल में अब खिलेगा कमल, गूंजेगा भाजपा का संकल्प। वहीं उन्होंने यहां पर ‘लघु उद्योग भारती’ के स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित होकर उद्यमी साथियों को संबोधित किया।


भजनलाल ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने में हमारे लघु उद्योगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज राजस्थान डबल इंजन की गति से औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार के आने से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

भजनलाल शर्मा का कोलकाता पहुंचने पर भाजपा कार्यकताओं ने किया सम्मान

भजनलाल शर्मा का कोलकाता पहुंचने पर भाजपा कार्यकताओं द्वारा सम्मान किया गया। इस संबंध में भजनलाल ने कहा कि कोलकाता हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य जनों द्वारा मिले आत्मीय स्वागत एवं अपार स्नेह के लिए आप सभी का हृदय से आभार। कार्यकर्ताओं का यह जोश और संकल्प इस बात का उद्घोष है कि बंगाल में अब परिवर्तन निश्चित है। हम सब मिलकर बंगाल में विजय का नया अध्याय लिखेंगे और ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार करेंगे।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News