इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता 10 दिन भी नहीं टिक पाया और फिर से दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ईरानी मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों तथा तटीय रडार चौकियों पर हमले किए। यह कार्रवाई वाशिंगटन द्वारा तेहरान पर एक मालवाहक जहाज पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद की गई, जिससे मध्य पूर्व में युद्धविराम को गंभीर झटका लगा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि ये हमले ईरानी सेना द्वारा वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ अनुचित आक्रामकता के जवाब में किए गए। सेटकॉम ने इसे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले का जोरदार जवाब बताया। अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने युद्धविराम का स्पष्ट उल्लंघन किया था।
खबरों के अनुसार ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शनिवार को कहा कि उसने ईरान के खिलाफ अमेरिका के ताजा हमले के जवाब में क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। गार्ड्स ने क्षेत्र में जिन अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, उनके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
pc-cbsnews.com







