Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV Government Scheme: अब हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, सरकार ने इस स्कीम को दे दी है मंजूरी | Parmarth TV डीएचएल एक्सप्रेस की सेवाएं 01 जनवरी से होंगी महंगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल से हो सकती हैं 100 करोड़ मौतें: Bill Gates | Parmarth TV Arnab Cyclone: यूपी समेत 8 राज्यों में बारिश का कहर, 13 लोगों की मौत, राजस्थान सहित 14 प्रदेशों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: 2 रुपए महीने से भी कम के खर्च पर मिलते हैं 2 लाख रुपए, आज ही कर लें ये काम | Parmarth TV

Israel-Hamas: इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीनी रिहायशी इलाके में किया हमला | Parmarth TV

Israel-Hamas:  इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीनी रिहायशी इलाके में किया हमला | Parmarth TV

Israel-Hamas:  इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीनी रिहायशी इलाके में किया हमला | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तमाम प्रयासों के बावजूद गाजा में हुआ सीजफायर पर एक बार टूटता नजर आ रहा है। इजरायली सैनिकों ने अब एक बड़ा कदम उठाते हुए गाजा पट्टी में एक फिलिस्तीनी रिहायशी इलाके में सीजफायर लाइन के पार मोर्टार दाग दिए हैं। इसे हमास के साथ सीजफायर को खतरे में डालने वाली हालिया घटना बताया जा रहा है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हमले को लेकर जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि हमलों में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, इजरायली सेना की ओर से भी इस संबंध में बयान सामने आया है। सेना ने कहा कि मोर्टार "येलो लाइन" इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान दागा गया था। हालांकि ये जानकारी नहीं दी गई कि सैनिक क्या कर रहे थे या क्या उन्होंने लाइन पार की थी। इजरायली सेना ने इस दौरान ये भी कहा कि मोर्टार अपने तय निशाने से भटक गया था। मामले की जांच की जा रही है।

सीजफायर लागू होने के बाद हो चुके हैं कई हमले

खबरों के अनुसार, 10 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच सीजफायर लागू होने के बाद ये पहली बार नहीं है जब इजरायली सेनी के हमले से "येलो लाइन" के बाहर फिलिस्तीनी हताहत हुए हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस संबंध मे जानकारी दी कि युद्धविराम के बाद से इजरायली सेना की गोलीबारी में 370 से अधिक मौत हुई हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं। आपको बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के आतंकियों द्वारा हमला किए जाने के बाद से ये विवाद बढ़ा था।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News