Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Pakistan के दोस्त अजरबैजान ने लगाया आरोप, कहा- भारत ने उसके पूर्ण सदस्यता… | Parmarth TV

Pakistan के दोस्त अजरबैजान ने लगाया आरोप, कहा- भारत ने उसके पूर्ण सदस्यता… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मंच पर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी, मेजबान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक साथ नजर आए हैं। यहां पर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को लेकर भी बड़ी बात कही है। इसी बीच पाकिस्तान के दोस्त अजरबैजान ने भारत पर एक आरोप लगाया है।

अजरबैजान ने आरोप लगाया कि भारत ने उसके पूर्ण सदस्यता आवेदन को रोक दिया है। अजरबैजान को पाकिस्तान का सबसे करीबी सहयोगी माना जाता है। वह कई बार भारत विरोधी मुद्दों पर पाकिस्तान के साथ खड़ा नजार आया है। 

हालांकि, अजरबैजान के इस दावे पर अब तक भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। चीन के तियानजिन शहर में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में अजरबैजान डायलॉग पार्टनर के रूप में शामिल हुआ था।  अजरबैजानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की ओर से इस आवेदन के पक्ष में समर्थन दोहराया, लेकिन भारत ने इसका विरोध किया। 

पाकिस्तान ने भी उठा लिया है ये बड़ा कदम

वहीं पाकिस्तान की ओर से कूटनीतिक कदम भी तेज कर दिए हैं। पाक विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार ने हाल ही में आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से बातचीत कर दोनों देशों ने आपसी राजनयिक संबंध स्थापित करने पर सहमति दी है।   अमेरिका की मध्यस्थता में अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच शांति समझौता होने के बाद पााकिस्तान की ओर से इस संबंध में ये बड़ा कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि पाक लंबे समय से आर्मेनिया का विरोध करता रहा है और अजरबैजान के समर्थन में खड़ा रहा है।

PC: navbharattimes

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News