Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

PM Modi Japan Visit: सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और चंद्रयान-5 से लेकर भारत और जापान के बीच कई बड़ी डील, कई समझौते पर हुए हस्ताक्षर | Parmarth TV

PM Modi Japan Visit: सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और चंद्रयान-5 से लेकर भारत और जापान के बीच कई बड़ी डील, कई समझौते पर हुए हस्ताक्षर | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी जापान के दौरे पर हैं, यहां उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों ने मिलकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और भविष्य की साझेदारी की दिशा तय की। नतीजा ये हुआ कि भारत और जापान के बीच कुल 21 समझौतों पर दस्तखत हुए। इन समझौतों में सुरक्षा, रक्षा, तकनीक, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़े बड़े फैसले शामिल हैं। 

आठ क्षेत्रों में मिलकर करेंगे काम

मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों देशों ने अगले दस सालों के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार की है, इसमें आर्थिक साझेदारी, सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे आठ बड़े क्षेत्रों पर मिलकर काम करने की बात हुई है।

सुरक्षा और रक्षा पर बड़ा कदम

भारत और जापान ने सुरक्षा सहयोग पर एक संयुक्त घोषणा की है। इसके तहत दोनों देश मिलकर नई सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए रक्षा साझेदारी को और मजबूत करेंगे। दोनों देशों ने अगले पांच साल में करीब 5 लाख लोगों के आपसी आदान-प्रदान का लक्ष्य रखा है। इसमें भारत से 50,000 कुशल और अर्धकुशल लोग जापान में काम करने जाएंगे। महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, खनन और प्रोसेसिंग के लिए भारत और जापान ने साझेदारी की है। भारत की इसरो और जापान की जाक्सा मिलकर चंद्रयान-5 मिशन पर काम करेंगे, दोनों देश चांद के ध्रुवीय इलाकों की खोज के लिए एक साथ मिशन चलाएंगे।

pc – india today

 

Trending News