Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Trump की फिर से बड़ी धमकी, कहा- हम ईरान को इस तरह खत्म करेंगे कि उनके सभी… | Parmarth TV

Trump की फिर से बड़ी धमकी, कहा- हम ईरान को इस तरह खत्म करेंगे कि उनके सभी… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अपने विरोधी देश को धमकी दे डाली है। डोनाल्ड ट्रंप ने  अब बोल दी दिया कि अगर ईरान समझौते की राह पर नहीं आता है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को व्यापार के लिए नहीं खोलता है तो फिर उसे बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईरान को तबाही उठानी पड़ेगी। डोनाल्ड ट्रंप ने  सोशल मीडिया के माध्यम से ईरान को फिर से बड़ी धमकी दी है।

 ट्रूथ पर एक पोस्ट में  डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए जल्द समझौता करने और होर्मुज को खोलने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक नए और ज़्यादा समझदार शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है, जिससे ईरान में हमारे सैन्य ऑपरेशन खत्म किए जा सकें।

उन्होंने इस संबंध में आगे लिखा कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तुरंत व्यापार के लिए नहीं खुलता है तो हम ईरान को इस तरह खत्म करेंगे कि उनके सभी बिजली पैदा करने वाले प्लांट, तेल के कुएं और खर्ग द्वीप (और शायद पानी को मीठा बनाने वाले सभी प्लांट भी!) को बम से उड़ाकर पूरी तरह से तबाह कर देंगे।  इस सबको हमने जान-बूझकर अभी तक “हाथ नहीं लगाया” है।

ये हमारे उन कई सैनिकों और अन्य लोगों की मौत का बदला होगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा कि ये हमारे उन कई सैनिकों और अन्य लोगों की मौत का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 साल के आतंक के राज के दौरान बेरहमी से मार डाला था। आपको बता दें कि इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को शुरू हुए एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक इसके समाप्त होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News