Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

अभिप्सिता चटर्जी को मिला CCRT छात्रवृत्ति सम्मान, गुरु और संस्थान में खुशी की लहर | Parmarth TV

अभिप्सिता चटर्जी को मिला CCRT छात्रवृत्ति सम्मान, गुरु और संस्थान में खुशी की लहर | Parmarth TV

Parmarth TV

नई दिल्ली। भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विधा कथक में निपुणता प्राप्त कर रही अभिप्सिता चटर्जी ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम से CCRT (Centre for Cultural Resources and Training) की प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति हासिल कर ली है। यह छात्रवृत्ति भारत सरकार द्वारा उन युवाओं को दी जाती है जो कला, संगीत, नृत्य या अन्य सांस्कृतिक क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन करते हैं। अभिप्सिता की यह सफलता केवल उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए नहीं, बल्कि उनके संस्थान और गुरु के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है।

अभिप्सिता वर्तमान में गिरधारी महाराज कथक केंद्र में नियमित रूप से कथक का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनका मार्गदर्शन कर रहीं हैं सुप्रसिद्ध कथक गुरू नमिता जैन, जिनके निर्देशन में उन्होंने नृत्य की बारीकियों को सीखा और मंच पर आत्मविश्वास से प्रस्तुति दी। गुरु नमिता जैन ने अभिप्सिता की लगन, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वह निश्चित ही भविष्य में कथक के क्षेत्र में एक बड़ा नाम बनेंगी।

इस छात्रवृत्ति के माध्यम से अभिप्सिता को अपनी कला को और भी उच्च स्तर तक ले जाने का अवसर मिलेगा, साथ ही यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। अभिप्सिता की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि अगर लगन और सही मार्गदर्शन हो, तो युवा कलाकार किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं।

 


Parmarth TV

Trending News