Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं तीन हजार रुपए, इस प्रकार चेक कर लें स्टेटस | Parmarth TV Gold and Silver Prices: इस सप्ताह चांदी 12,900 रुपए हुई महंगी, सोने के भी इतने बढ़े हैं दाम | Parmarth TV Donald Trump को पत्रकार के सवाल पर आया गुस्सा, ईरान ने इन देशों को दे दी है चेतावनी | Parmarth TV ट्रांसमिशन कॉरिडोर: राजस्थान की जमीन, देश की बिजली और जनता पर बिल? | Parmarth TV एपस्टीन फाइल और अडानी की वजह से मोदी भारत के मान-सम्‍मान का सौदा कर रहे हैं: Congress | Parmarth TV 21 जून को फिर से होगी नीट यूजी 2026 परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोल दी है बड़ी बात | Parmarth TV Government Scheme: इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, सरकार ने तय की पात्राएं | Parmarth TV डॉ. रवजोत सिंह द्वारा एनआरआई लोगों के साथ की गई बैठक की विदेशों में सराहना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Pilot का सरकार पर तंज, कहा- यह पहले से ही तय था… | Parmarth TV कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलने वाला है: Bhajanlal | Parmarth TV

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलने वाला है: Bhajanlal | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भारत-अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम भजनलाल ने इस समझौते के लिए पीएम मोदी का हार्दिक आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता आपसी विश्वास, साझा प्राथमिकताओं और दूरदर्शी आर्थिक सोच का सशक्त उदाहरण है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में यह समझौता भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। इससे #MakeInIndia को मजबूती मिलेगी और भारतीय उत्पादों, MSMEs, किसानों व युवाओं के साथ-साथ अमेरिकी व्यवसायों और श्रमिकों को भी व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, राजस्थान की ज्वेलरी, स्टोन इंडस्ट्री, टेक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट्स को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया प्रोत्साहन मिलेगा।

इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री का जताया हार्दिक आभार

सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थानवासियों की ओर से इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता देश और विशेषकर हमारे राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलने वाला है।

18% टैरिफ होने से निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिससे हमारे निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस ऐतिहासिक कदम से प्रदेश के ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और स्टोन इंडस्ट्री के लिए वैश्विक बाजार के द्वार खुलेंगे, जिससे निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News