Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV

अमेरिका से आकर दूल्हा-दुल्हन ने जयपुर के स्वामीनारायण मंदिर में किया हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह | Parmarth TV

अमेरिका से आकर दूल्हा-दुल्हन ने जयपुर के स्वामीनारायण मंदिर में किया हिन्दू रीति-रिवाज से  विवाह | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की अपने आप में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान रही है। खासतौर पर जयपुर की भी। यहां के कई मंदिर ऐसे हैं जिनके दर्शनों के लिए लोग यहां आते रहते है। इसी कड़ी में जयपुर के स्वामीनारायण मंदिर में अमेरिका से आए एक परिवार ने पारंपरिक हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया है।

जानकारी के अनुसार केरल मूल और वर्तमान में अमेरिका निवासी डॉ. अमित का विवाह डॉ. मेघना के साथ स्वामीनारायण मंदिर में सम्पन्न हुआ, जिसकी सभी वैदिक एवं धार्मिक रस्में मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराई गईं। इस अवसर पर देश-विदेश से आए अतिथियों ने नवदम्पति को शुभाशीष प्रदान किया।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व उप शासन सचिव एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पी. डी. पारीक ने बाहर से आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं तथा पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान प्रदान करते हैं। मंदिर के विद्वान संत वेद मंगल स्वामी ने नवदम्पति को सुख, समृद्धि एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब, कनाडा के प्रमुख पदाधिकारी सांई सहित केरल, आंध्र प्रदेश, अमेरिका से आए अनेक गणमान्य अतिथियों ने शादी में शिरकत की।

Parmarth TV

Trending News