Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV

कब्रिस्तान की भूमि को लेकर Hanuman Beniwal ने बोल दी है ये बात | Parmarth TV

कब्रिस्तान की भूमि को लेकर Hanuman Beniwal ने बोल दी है ये बात | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ओसियां में स्थित कब्रिस्तान की भूमि के सीमांकन को लेकर जिला कलक्टर जोधपुर को निर्देश दिए हैं। इस बात की जानकारी आरएलपी सांसद हनुमान बनेवाल ने एक्स के माध्यम दी है।

उन्होंने कहा कि कहा कि कल शाम नागौर आवास पर मुस्लिम समाज के बंधुओं ने मुलाकात करके ओसियां में स्थित कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन सेटलमेंट टीम द्वारा करवाने की मांग की। उन्होंने यह भी अवगत करवाया कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद इस कब्रिस्तान की भूमि को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। बेनीवाल ने इस संबंध में बताया कि मैंने जिला कलक्टर जोधपुर से दूरभाष पर वार्ता करके इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप करते हुए किसी भी कार्यवाही से पूर्व क़ब्रिस्तान की भूमि का सेटलमेंट टीम द्वारा सीमांकन करवाने के निर्देश दिए और कलक्टर को यह भी कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सामाजिक समरसता बनी रहे।

भूतपूर्व सैनिकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग
वहीं आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीकर जिले में भूतपूर्व सैनिकों के साथ व्यवसाय निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि सीकर जिले में भूतपूर्व सैनिकों के साथ व्यवसाय निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करके ठगी करने वाले ज्वैलर्स के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर कल भूतपूर्व सैनिको ने अपने परिजनों के साथ कल नागौर आवास पर मुझसे पुनः मुलाकात की और इस संदर्भ में सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 301/25 के संबंध में जानकारी दी।

एसपी से दूरभाष पर इस मामले में वार्ता की
उन्होंने कहा कि मैंने पूर्व में भी सीकर एसपी से दूरभाष पर इस मामले में वार्ता की थी और कल भी एसपी से बात करके मामले में त्वरित प्रभाव से भूतपूर्व सैनिकों से ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News