Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए सेना ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है। भारत के बड़ी संख्या में लोग नेपाल में फंसे हुए हैं। इस संबंध में अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अशोक गहलोत इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्मय से बड़ी बात ही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि नेपाल में बिगड़े हुए हालातों के बीच, बड़ी संख्या में राजस्थान के यात्री काठमांडू में फंसे हुए हैं।
प्रदेश सरकार को प्रोएक्टिव रुख अपनाते हुए वहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित राजस्थान लाने का इंतजाम करना चाहिए एवं यहां उनके परिजनों को आश्वस्त करना चाहिए कि सरकार इस संकट में उनके साथ है तथा वे परेशान न हों। भारत सरकार से भी मेरी अपील है कि फंसे हुए राजस्थानवासियों को जल्द से जल्द स्वदेश लाने की दिशा में काम करें।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







