Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV

 किसानों को शीघ्र मिलेगा खराब हुई फसलों का मुआवजा और बीमा लाभ, सरकार ने उठाया ये कदम  | Parmarth TV

 किसानों को शीघ्र मिलेगा खराब हुई फसलों का मुआवजा और बीमा लाभ, सरकार ने उठाया ये कदम  | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का किसानों को शीघ्र मुआवजा और बीमा का लाभ मिलेगा। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस संबंध में आज विभाग को निर्देश दे दिए हैं।

जोगाराम पटेल और जिला प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में आज जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी में अतिवृष्टि से क्षेत्र में हुए नुकसान और समस्याओं के संबंध में राजस्व, कृषि एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक पाल रोड़ स्थित पंचायत समिति लूणी के सभागार में आयोजित हुई।

इस दौरान पटेल ने कृषि एवं राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि खराब हुई फसलों की गिरदावरी समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण की जाए, ताकि किसानों को शीघ्र मुआवजा एवं फसल बीमा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इस कठिन समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। पटेल ने जलभराव से अवरुद्ध रास्तों एवं क्षतिग्रस्त भवनों की रिपोर्ट तुरंत भेजने और राजस्व विभाग की फसल खराबे की वास्तविक स्थिति की आकलन कर संपूर्ण रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

PC:dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News