Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV

घटिया दवाई बांटने के मामले को लेकर Hanuman Beniwal ने सीएम भजनलाल से मांगा इन 5 सवालों का जवाब | Parmarth TV

घटिया दवाई बांटने के मामले को लेकर Hanuman Beniwal ने सीएम भजनलाल से मांगा इन 5 सवालों का जवाब | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में 1200 बच्चों को मिर्गी की घटिया दवाई बांटने को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। बेनीवाल ने आज इस संबंध में एक खबर को शेयर कर एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में 1200 बच्चों को मिर्गी की घटिया दवाई बांट देना केवल सरकारी तंत्र की लापरवाही ही नहीं बल्कि बच्चों के जीवन से सीधा खिलवाड़ है।

एक ही दवा पर दो-दो क्वालिटी लेबल, एक्सपायरी तक गलत और वही संदिग्ध दवा 1200 मासूम बच्चों को पिला दी गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रश्न है कि कि क्या बच्चों की जान की कोई कीमत नहीं है? क्या सरकार सिर्फ तमाशा देखती रहेगी? आखिर इस घोटाले के पीछे कौन है? दोषी कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों को अब तक बचाया क्यों जा रहा है? क्या बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को स्वास्थ्य मंत्री का संरक्षण मिल रहा है?

बेनीवाल ने कहा कि राज्य सरकार त्वरित प्रभाव से मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाते हुए दोषी कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर, कंपनी व दोषी अफसरों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाए तथा जांच पूर्ण होने तक जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए व सभी प्रभावित बच्चों के स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाए।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News