Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV

फिर से छिड़ने वाली है अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग! Donald Trump ने उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV

फिर से छिड़ने वाली है अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग! Donald Trump ने उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग जल्द ही फिर से शुरू होने वाली है। इस बात के संकेत मिलने लगे हैं। इस्लामाबाद में वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सेना की ओर से अब स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से निकलने वाले ईरानी जहाजों की नाकेबंदी शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार, अमेरिका ने अब इस नाकेबंदी को लागू करने के लिए नेवी के 15 युद्धपोत, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज के पूर्वी इलाके में तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि अमेरिकन नेवी ईरान से तेल लेकर रवाना होने वाले टैंकर्स को रोकेगी। ईरान को लेकर उन्होंने बोल दिया कि उनकी नौसेना, उनकी वायुसेना, उनका रडार और उनके नेता सब खत्म हो चुके हैं। यह बहुत बड़ी बात है। होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी बढ़ गई है। हालांकि ईरान ने होर्मुज से जाने वाले भारतीय जहाजों को पूरी सुरक्षा देने का वादा किया है।

ईरान पहले ही दे चुका है ये धमकी

अमेरिका के इस कदम को लेकर ईरान की ओर से पहले ही धमकी दी जा चुकी है। ईरान ने धमकी देते हुए बोल दिया था कि अगर अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज के आसपास दो नाके लगाकर समंदर में ट्रैफिक जाम किया तो ईरान फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में जितने भी पोर्ट हैं उन्हें उड़ा देगा। ईरान किसी भी कीमत पर होर्मुज का कंट्रोल डोनाल्ड ट्रंप को देने के लिए तैयार नहीं है। इसके लिए चाहे जितना बड़ा युद्ध क्यों ना छिड़ जाए। ये जंग दोबारा छिड़ना दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण होगी। इससे देशों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News